फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man died in an accident on his first wedding anniversary.

Banda News: शादी की पहली सालगिरह के दिन हादसे में गई युवक की जान

Sat, 06 Jun 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident on his first wedding anniversary.
मृतक प्रहलाद सिंह। फाइल फोटो
तिंदवारी (बांदा)। जिस दिन घर में पहली शादी की सालगिरह की खुशियां मनाई जानी थीं, उसी दिन सड़क हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर कुरसेजा चौकी के पास ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय वह सड़क किनारे खड़े कुत्तों को बिस्कुट खिला रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रहलाद सिंह शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह पचनेही हार की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वह कुरसेजा चौकी के सामने स्थित एक दुकान पर रुके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान के पास कुछ कुत्ते आ गए, जिस पर प्रहलाद ने बिस्कुट खरीदकर उन्हें खिलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान तिंदवारी की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मृतक के भतीजे सूरज सिंह ने बताया कि प्रहलाद चार भाइयों में सबसे छोटे थे और खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उसकी शादी एक वर्ष पहले चेतन सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार को ही उनकी शादी की पहली सालगिरह थी। परिवार में इस खास दिन को लेकर तैयारियां चल रही थीं और शाम को कार्यक्रम भी होना था, लेकिन सुबह हुए हादसे ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया। प्रहलाद की पत्नी चेतन सिंह गर्भवती हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed