सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man drowned while bathing at Achraur Ghat, his body was found after seven hours.

Banda News: अछरौड़ घाट में नहाते समय डूबा युवक, सात घंटे बाद मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing at Achraur Ghat, his body was found after seven hours.
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ घाट में नदी में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा स्थित अंश रघुवंशी डेरा निवासी 35 वर्षीय सागर निषाद बृहस्पतिवार को सुबह अछरौड़ घाट पर नहाने गया था। बताया जाता है कि नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह खनन से बने गहरे गड्ढे में डूब गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में नदी किनारे पहुंचे। वहां सागर के कपड़े पड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। सात घंटे की खोजबीन के बाद देर शाम युवक का शव नदी के गहरे पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने परिवार का एकमात्र बेटा बताया गया है। उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी मनोरमा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन




थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



खनन से बने गहरे गड्ढे बने जानलेवा



बांदा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में खनन के कारण बने गहरे गड्ढे अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। अछरौड़ घाट पर भी कई स्थानों पर अचानक गहराई बढ़ जाने से नहाने वाले लोगों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed