फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man got trapped and was dragged for 10 meters following a collision between two motorcycles.

Banda News: दो बाइकों की टक्कर में युवक फंसकर 10 मीटर घिसटा

Mon, 10 Aug 2026 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 10 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
A young man got trapped and was dragged for 10 meters following a collision between two motorcycles.
बांदा। बाइक सवार दो लोगों को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मारी दी। हादसे में एक बाइक सवार बाइक में फंसकर 10 मीटर तक घिसट जाने से गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव शिव निवासी चुन्नू सिंह ने बताया कि उसका पुत्र पिंटू सिंह (22) अपने फुफेरे भाई भोले सिंह (22) के साथ सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गांव से बिसंडा जा रहा था। बाइक पिंटू चला रहा था। बिसंडा मुख्य मार्ग पर सामने से आए बाइक सवार दो लोगों ने उनको साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में पिंटू सिंह बाइक में फंसकर 10 मीटर तक घिसट गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पीछे बैठे भोले सिंह को मामूली चोट आई है। परिजन उन्हें लेकर बिसंडा पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने पिंटू को जिला अस्पताल रेफर किया है। पिंटू के सिर में चोट आई हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक हादसे में चोट आई हैं, घायल का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed