फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accountant sentenced to three years for taking a bribe.

Banda News: रिश्वत लेने वाले लेखपाल को तीन साल की सजा

Sat, 18 Jul 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accountant sentenced to three years for taking a bribe.
बांदा। पिस्टल के लाइसेंस में रिपोर्ट लगाने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत लेने वाले निलंबित लेखपाल को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण चंद्रपाल द्वितीय की अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने सात साल से सजा कम होने पर दोषी को जमानत पर रिहा भी कर दिया। अब वह हाईकोर्ट में अपील करेगा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण अदालत के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि वर्ष 2007 में हमीरपुर के कलौलीतीर निवासी अभय कुमार तिवारी ने एंटी करप्शन ऑफिस, झांसी में शिकायत की थी कि हमीरपुर के कुरारा निवासी लेखपाल दयाराम वर्मा उससे पिस्टल के लाइसेंस में रिपोर्ट लगाने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत ले रहा है। इस पर झांसी की एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ा था।
विज्ञापन


इस पर विभाग ने आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया था। प्रकरण में छह गवाह पेश हुए थे। अदालत ने निलंबित लेखपाल को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाते हुए तीन साल की सजा और दो हजार रुपये जुर्माना किया है। अदालत ने दोषी लेखपाल को जमानत पर रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed