{"_id":"6a5d1332499bf3f0590ff1f1","slug":"accused-of-culpable-homicide-sent-to-jail-after-treatment-banda-news-c-212-1-sknp1006-149855-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी इलाज के बाद गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी इलाज के बाद गया जेल
Sun, 19 Jul 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव साड़ासानी में आपसी विवाद में बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने इलाज के बाद गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
साड़ासानी निवासी राजेश वर्मा के अनुसार, उनके पिता रामअवतार (75) शुक्रवार रात करीब नौ बजे भतीजे कल्लू और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गए थे। इसी दौरान रिश्ते में भाई फूलचंद्र (45) से उनकी कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई थी। दोनों पक्षों से रामअवतार और फूलचंद्र घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों घायलों को कमासिन सीएचसी ले गई थी। वहां से फूलचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जबकि परिजन रामअवतार को निजी अस्पताल ले गए थे।
इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया था, लेकिन देर रात हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को जिला अस्पताल से इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया। कमासिन थानाध्यक्ष संतोष कुमार ओझा ने बताया कि आरोपी फूलचंद्र को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।