{"_id":"6a21c1696d41bb42820f6884","slug":"accused-of-rape-on-the-pretext-of-marriage-fir-against-six-banda-news-c-212-1-bnd1018-147714-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, छह पर प्राथमिकी
Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मरका थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव निवासी सत्यम सिंह और नमो सिंह ने उसे शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण किया। दोनों युवक लंबे समय से विवाह का आश्वासन देते रहे, लेकिन जब उसने शादी करने की बात कही तो उन्होंने इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करके जानमाल की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सत्यम सिंह, रामभरोसे सिंह, राजकुमारी, नमो सिंह, लखन सिंह और विकास सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि घटना 17 मार्च की बताई गई है, जबकि मामले की रिपोर्ट तीन जून को दर्ज कराई गई। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।