पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused who threw acid at shop owner arrested

Banda News: दुकान मालिक पर तेजाब डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused who threw acid at shop owner arrested
पुलिस की गिरफ्त में तेजाब डालने वाला आरोपी। स्रोत:पुलिस
बांदा। किराएदारी के विवाद में दुकान मालिक पर तेजाब डालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उधर, पीड़ित मकान मालिक का जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। उसकी बाईं आंख सूज गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन मिश्रा उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी साजू प्रसाद (58) ने बताया कि वह रहुनिया मोहल्ले में अपनी गैस चूल्हा रिपेयरिंग व भाड़े पर भट्ठी देने की दुकान किए हैं। शुक्रवार दोपहर वह घर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में मोहल्ले के संतोष सोनी ने उन पर तेजाब डाल दिया था। साजू ने बताया कि करीब सवा साल पहले उन्होंने कालवन गंज चौकी के पास चाय की दुकान करने वाले संतोष सोनी को अपनी दुकान किराए पर दी थी। उसने करीब नौ माह का किराया नहीं दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने चार माह पहले उससे अपनी दुकान खाली करा ली थी। इसी रंजिश के चलते उसने यह घटना कारित की थी। पुलिस ने आरोपी संतोष सोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से टूटी हुई कांच की बोतल भी बरामद की गई है। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया में आंख में ज्वलनशील पदार्थ जाने से आंख सूजी हुई है। उनका इलाज किया जा रहा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस की गिरफ्त में तेजाब डालने वाला आरोपी। स्रोत:पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में तेजाब डालने वाला आरोपी। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed