फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action taken for refusing UPI payments on roadways buses; conductor's salary deducted.

Banda News: रोडवेज बसों में यूपीआई भुगतान न लेने पर कार्रवाई, परिचालक की वेतन कटौती

Sun, 05 Jul 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 05 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Action taken for refusing UPI payments on roadways buses; conductor's salary deducted.
बांदा। डिजिटल इंडिया और कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों के बीच रोडवेज बसों में ऑनलाइन यूपीआई भुगतान स्वीकार न किए जाने की शिकायत पर परिवहन निगम ने त्वरित कार्रवाई की है। पहली जुलाई को जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद तीन जुलाई की देर शाम सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देशराज ने संबंधित परिचालक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए वेतन कटौती के आदेश जारी किए हैं। साथ ही सभी संबंधित मार्गों पर यूपीआई भुगतान व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन




यह कार्रवाई समाजसेवी इमरान अली की ओर से जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। शिकायत में बताया गया था कि पहली जुलाई को बांदा-नरैनी मार्ग पर संचालित बस के परिचालक ने मशीन खराब होने का हवाला देकर यूपीआई भुगतान लेने से इन्कार कर दिया था, जिससे यात्रियों को नकद भुगतान करना पड़ा। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि ऐसी स्थिति कई मार्गों पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, बांदा डिपो की ओर से कराई गई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित परिचालक को कड़ी चेतावनी दी गई तथा उसके वेतन से 100 रुपये की कटौती के आदेश जारी किए गए। इमरान अली ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी कर्मचारी को दंडित कराना नहीं, बल्कि यात्रियों को डिजिटल भुगतान की सुविधा का वास्तविक लाभ दिलाना और रोडवेज सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुविधाजनक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed