{"_id":"6a4948d55eca3481b206b65d","slug":"after-two-days-of-monsoon-rain-saturday-was-hot-with-the-mercury-reaching-40-degrees-banda-news-c-212-1-akb1003-149235-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो दिन मानसूनी बारिश के बाद शनिवार का दिन रहा गर्म, 40 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो दिन मानसूनी बारिश के बाद शनिवार का दिन रहा गर्म, 40 डिग्री पहुंचा पारा
Sat, 04 Jul 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप से बचने को पेड़ की छांव में डेरा डाले टीईटी अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दो दिन मानसूनी बारिश होने के बाद शनिवार का दिन खासा गर्म रहा। सुबह से ही तेज धूप में लोगों का पसीना छुड़ाया। हवा में नमी 15 प्रतिशत तक घटने से गर्म हवा चली। लोग धूप से बचाव के जतन करते हुए निकले। अधिकतम पारा 40 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री रहा।
सुबह नौ बजे से ही तेज धूप निकली। दोपहर दो बजे तक तापमान 38 डिग्री तक गया। उसके बाद यह 40 डिग्री पर टिका। इसी तरह से न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री रहा। हवा में नमी का प्रतिशत 15 तक घटने से यह प्रतिशत 47 पर रहा। बारिश का जनपद में आंकड़ा शून्य रहा। तेज धूप से सबसे ज्यादा परेशान गैर जनपदों से परीक्षा देने आने वाले टीईटी परीक्षार्थी रहे। पेपर छूटने के बाद वह पेड़ों की छांव तले डेरा डाले दिखाई दिए।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि मानसून शुरू हो चुका है। बीच-बीच में बारिश न होने की वजह से तापमान बढ़ेगा।