फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Allegation of attempted encroachment on Narmadeshwar Mahadev Temple land.

Banda News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

Mon, 10 Aug 2026 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 10 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Allegation of attempted encroachment on Narmadeshwar Mahadev Temple land.
बांदा। बिसंडा नगर के दूल्हा थोक, गांधी नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव विराजमान मंदिर की जमीन पर कुछ कारोबारियों पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन

इसके लिए एक ट्रस्ट बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत बिसंडा की रहने वाली एक महिला ने एडीएम से की है। एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
गांधी नगर निवासी पुष्पा देवी ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि वह मंदिर के पैतृक पुजारी परिवार की बड़ी बेटी हैं। आरोप है कस्बे के ही कुछ जमीन कारोबारियों की साजिश पर चित्रकूट के रहने वाले कुछ लोग फर्जी ट्रस्ट बनाकर मंदिर की करीब 10 बीघा जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन यह जमीन उनकी पारिवारिक व पैतृक मंदिर की है।

बताया कि मंदिर की जमीन पर ही फर्जी ट्रस्ट खड़ा किया जा रहा है जबकि इन लोगों का जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। शिकायत पर एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने एसडीएम अतर्रा को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed