फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Allegation of extortion from trucks in the name of the Zila Panchayat.

Banda News: जिला पंचायत के नाम पर ट्रकों से वसूली का आरोप

Sat, 18 Jul 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegation of extortion from trucks in the name of the Zila Panchayat.
फोटो - करतल क्षेत्र में जिला पंचायत के बैरियर में वसूली की पर्ची दिखाते ट्रक चालक। संवाद - फोटो : 1
करतल। जिला पंचायत पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ट्रक एसोसिएशन ने मंडलायुक्त से जांच व कार्रवाई की मांग की है। मंडलायुक्त को सौंपे पत्र में संगठन के सदस्य व ट्रक मालिक नरैनी के रोहित शिवहरे, ललित गुप्ता, लल्ला, बबेरू के शिवम आदि ने बताया कि कोतवाली नरैनी अंतर्गत ग्राम पंचायत नहरी और अकेलवा के बीच मध्यप्रदेश की ओर से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है। बताया कि जिला पंचायत की पर्ची के नाम पर प्रति चक्कर 800 से 900 रुपये वसूले जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा को निर्देशित कर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed