{"_id":"6a49581377daa1914603157a","slug":"attachment-of-mortgaged-land-of-defaulter-banda-news-c-212-1-bnd1007-149247-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बकाएदार की बंधक भूमि की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बकाएदार की बंधक भूमि की कुर्क
Sun, 05 Jul 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बकाएदार की भूमि पर कुर्की की कार्रवाई करते बैंक अधिकारी। स्रोत - क्षेत्रीय कार्यालय
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ऋण वसूली प्रक्रिया के तहत शनिवार को क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कुर्की की कार्रवाई की गई। उप जिलाधिकारी बांदा के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बकाएदार ऋणी की बंधक भूमि की कुर्की की गई। उप क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बैंक के पल्हरी शाखा के ऋणी कामता सिंह निवासी मूंगुस की बंधक भूमि पर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई कराई गई।
कहा कि बैंक की ओर से बकाया ऋणों की वसूली तथा एनपीए में कमी लाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ऋणधारकों से अपने बकाया ऋणों का समय से भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे राजस्व व विधिक कार्रवाई से बचा जा सकता है। इस मौके पर विधि अधिकारी धनराज यदुवंशी, शाखा प्रबंधक आकाश भदौरिया, नायब तहसीलदार जगदीश प्रसाद दीक्षित, संग्रह अमीन जयकरण, लेखपाल व पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद )