{"_id":"6a1f2d6458813944c500cc7d","slug":"attempt-to-crush-traffic-officer-after-stopping-tractor-trolley-loaded-with-gravel-banda-news-c-212-1-sknp1006-147573-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर यातायात प्रभारी को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर यातायात प्रभारी को कुचलने का प्रयास
Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 22 मौरंग लदे ट्रैक्टर को सीज करने के बाद ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के सबसे व्यस्ततम कचहरी चौराहे पर तेज रफ्तार मौरंग से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को यातायात पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो एक चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति से यातायात टीम की ओर दौड़ा कर सामने खड़े यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को कुचलने का प्रयास किया गया। हालांकि उन्होंने अपना बचाव करते हुए ट्रॉली की ओर दौड़ लगा दी और बाद में तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा।
मंगलवार की दोपहर को कचहरी चौराहे से मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्रॉली रोजाना की तरह निकल रही थी। यातायात कर्मियों ने जब उन्हें जांच के लिए रोका तो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए वाहन दौड़ा दिए। इसी बीच सामने खड़े यातायात प्रभारी बाल-बाल बच गए। जिसके बाद टीम ने दौड़ाकर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। उनके कागजात चेक किए गए तो मौरंग ढुलाई का कोई प्रपत्र नहीं मिला।
इस पर पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चौकी सिविल लाइन में खड़ा कराया है। यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक तेज गति से जा रहे थे, उन्हें रोकने का प्रयास किया गया था। जिस पर वह ट्रैक्टर लेकर भगाने लगे। तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है। उन्होंने कुचलने की बात से इन्कार किया है।