{"_id":"6a343d34b720845d1307f864","slug":"auto-part-prices-have-risen-vehicle-servicing-has-become-more-expensive-banda-news-c-212-1-bnd1007-148480-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑटो पार्ट्स के दाम बढ़े, वाहनों की सर्विस कराना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑटो पार्ट्स के दाम बढ़े, वाहनों की सर्विस कराना हुआ महंगा
Fri, 19 Jun 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब वाहन चालकों पर एक और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बाजार में ऑटो पार्ट्स और इंजन ऑयल की कीमतों में इजाफा होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सर्विस पहले की तुलना में महंगी हो गई है।
शहर के कालूकुआं, अलीगंज, महेश्वरी देवी चौराहा और स्टेशन सड़क स्थित ऑटो पार्ट्स बाजार में पिछले कुछ समय से विभिन्न पार्ट्स के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। व्यापारियों के अनुसार कंपनियों की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने, कच्चे माल की लागत में इजाफा और परिवहन खर्च बढ़ने का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। बाजार में स्पार्क प्लग 95 रुपये से बढ़कर 103 रुपये में मिल रहा है।
इसी तरह पिस्टन का दाम 610 रुपये से बढ़कर 665 रुपये हो गया है। ब्रेक वायर और क्लच वायर, जो पहले 100 रुपये में मिलते थे, अब 120 रुपये में बिक रहे हैं। वाहनों में उपयोग होने वाला हेडलाइट बल्ब 95 रुपये से बढ़कर 160 रुपये और इंडिकेटर बल्ब 25 रुपये से बढ़कर 38 रुपये का हो गया है। वहीं, ब्रेक-शू की कीमत 230 रुपये से बढ़कर 285 रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्थानीय अजीज का कहना है कि इंजन ऑयल और अन्य लुब्रिकेंट के दाम बढ़ने से सर्विस का खर्च भी बढ़ गया है। पहले जहां सामान्य बाइक सर्विस 400 से 500 रुपये में हो जाती थी, वहीं अब इसके लिए 600 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
ऑटो पार्ट्स विक्रेता मनोज गुप्ता ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ा है। कंपनियों ने भी उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे खुदरा बाजार में लगभग सभी पार्ट्स महंगे हो गए हैं। वाहन चालकों का कहना है कि रोजमर्रा की बढ़ती महंगाई के बीच वाहनों के रखरखाव पर बढ़ता खर्च उनके घरेलू बजट को प्रभावित कर रहा है।