फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Babulal and Dheeru died due to electrocution

Banda News: करंट लगने से हुई थी बाबूलाल और धीरू की मौत

Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Babulal and Dheeru died due to electrocution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। शहर के कालूकुआं बबेरू रोड स्थित गेस्ट हाउस में पिता व पुत्र की मौत करंट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत का कारण करंट ही बताया गया।

थाना गिरवां क्षेत्र के प्रेमपुर निवासी बाबूलाल शहर के एक गेस्ट हाउस में अपने बेटे धीरू, पत्नी मुन्नी देवी व पौत्र सोमनाथ के साथ रहते थे। बाबूलाल यहां पर चौकीदारी का काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाबूलाल व धीरू की गेस्ट हाउस स्थित एक कमरे में करंट लगने से मौत हो गई थी। जबकि उन्हें बचाने के लिए दौड़ी मां मुन्नी देवी झुलस गईं थीं। हादसे के बाद इस बात को लेकर अधिक सवाल उठे कि आखिरकार कमरे में करंट कैसे आया। जिसका पता शनिवार को भी पुलिस पता नहीं कर सकी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलराम सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण करंट को बताया गया है। दोनों करंट की चपेट में कैसे आए, इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed