सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Badausa railway gate will remain closed for five days

Banda News: बदौसा रेलवे फाटक पांच दिन रहेगा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Badausa railway gate will remain closed for five days
विज्ञापन
बांदा। रेलवे दोहरीकरण और सड़क मरम्मत कार्य के कारण बदौसा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 480 को 11 से 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होगी।
Trending Videos


रेलवे के अधिशासी अभियंता निर्माण एनके चंद्रवंशी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान बदौसा से हाडहा, भुसासी, चंदौर, पौहार एवं ओरन को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग पर ट्रैक दोहरीकरण का महत्वपूर्ण कार्य होगा। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने वाहन चालकों के लिए तीन वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। इनमें बांदा से गिरवां, तिंदवारी, बदौसा, पैलानी, कमासिन से बदौसा और नरैनी, बबेरू से बदौसा शामिल हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान इन वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed