{"_id":"6a70cff732dc4405cc053c2d","slug":"bam-bam-bhole-echoed-in-the-shiva-temples-banda-news-c-212-1-mah1012-150439-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
Mon, 03 Aug 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-बबेरू में मां मढ़ीदाई मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/कालिंजर/बबेरू/तिंदवारी। सावन के पहले सोमवार को कांवड़ियों ने वामदेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। वहीं, शिव भक्तों ने दूध व जल से अभिषेक किया। शिवालयों में दिनभर बोल-बम और हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा।
बबेरू कस्बे में स्थित सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई मंदिर में सोमवार की सुबह भक्तों की भीड़ लगी। यहां भक्तों ने भगवान शंकर पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध, दही व अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजन किया। यहां जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
इसी तरह आम चौराहा के अद्भुत शिव मंदिर, सुंदर कुआं शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मां मढ़ीदाई मंदिर में स्थित पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन कर लोगों ने सुख व शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
तिंदवारी कस्बा स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हालांकि मंदिरों के आसपास फैली गंदगी से श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा। नगर के काली माता मंदिर, कजरिया तालाब स्थित शिव मंदिर, महादेव मंदिर में भक्त पहुंचे पूजा के लिए पहुंचे।
कालिंजर किला स्थित भगवान नीलकंठ महादेव का दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव व माता पार्वती जी का दर्शन कर पूजा की। कालिंजर दुर्ग स्थित बलखंडेश्वर महादेव मंदिर, कालिंजर कस्बे के विभिन्न शिवालयों और देवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
-- --
पानी की समस्या से परेशान हुए श्रद्धालु
बांदा। शहर के वामदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हुई। तेज धूप होने और अधिक भीड़ होने से लोगों को पेयजल के लिए यहां-वहां भटकना पड़ा। मंदिर परिसर के बाहर लगे सार्वजनिक नल की टोटियां भी सूखी नजर आईं। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।