{"_id":"6a834d31e0e63a33c00cb20f","slug":"banda-atarra-route-reserved-for-kanwariyas-travelers-left-stranded-banda-news-c-212-1-mah1012-150929-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कांवड़ियों के लिए आरक्षित बांदा-अतर्रा मार्ग, भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कांवड़ियों के लिए आरक्षित बांदा-अतर्रा मार्ग, भटके यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सावन के तीसरे सोमवार पर वामदेश्वर महादेव मंदिर में होने वाली कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बांदा-अतर्रा मार्ग को आरक्षित कर दिया।
इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रविवार की दोपहर बाद बंद किया गया। इससे अतर्रा से बांदा और बांदा से अतर्रा आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। बसों का आवागमन बंद होने के कारण देर रात तक यात्री बस स्टॉप पर भटकते नजर आए।
वहीं, ट्रक, डंपर, रोडवेज व प्राइवेट बसों को बांदा से अतर्रा की ओर अतर्रा से बांदा की ओर आने से रोका गया। बांदा से चित्रकूट का रास्ता बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर से खुला हुआ था। बसों का आवागमन बंद होने से शाम को बांदा बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ हो गई और वह महुआ, खुरखंड, नगनेधी, अतर्रा, बदौसा जाने वाले यात्री यहां-वहां भटकते नजर आए।
विज्ञापन
इसका लाभ छोटे वाहन चालकों ने जरूर उठाया। उन्होंने यात्रियों को मनमानी किराया लेकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया। सोमवार की सुबह भी बांदा बाईपास से बांदा बस स्टैंड की ओर से रोडवेज बसों को इंट्री नहीं दी गई। बसें बबेरू बाईपास से होते हुए अवंतीबाई चौराहा से होते हुए बस स्टॉप तक पहुंची। (संवाद)