{"_id":"6a834f568bd219d69c0ec705","slug":"six-officials-absent-from-samadhan-diwas-banda-news-c-12-1-knp1100-1621368-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: समाधान दिवस से छह अधिकारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: समाधान दिवस से छह अधिकारी नदारद
Mon, 17 Aug 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त ने अतर्रा तहसील में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस से अनुपस्थित छह अधिकारियों का 17 अगस्त का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता है। इसमें संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
आयुक्त ने पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के साथ समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का स्थलीय परीक्षण कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी अतर्रा, उपमंडल अधिकारी विद्युत वितरण खंड अतर्रा, खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अतर्रा, बिसंडा और नरैनी, तथा खंड विकास अधिकारी महुआ अनुपस्थित पाए गए। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई।
सहकारी क्रय-विक्रय समिति और एम-पैक्स अतर्रा के निरीक्षण में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता मिली। आयुक्त ने किसानों को निर्धारित प्रक्रिया और दर पर पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएचसी अतर्रा का भी उन्होंने निरीक्षण किया। केंद्र तक पहुंचने वाला मार्ग कच्चा था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। वहीं पालिका के अधीन संचालित सुलभ शौचालय बेहद गंदा मिला। आयुक्त ने अधिकारियों को मार्ग सुधारने, जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान करने और शौचालय की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।