सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda team wins in Judo and Taekwondo.

Banda News: जूडो व ताइक्वांडो में बांदा टीम विजेता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Banda team wins in Judo and Taekwondo.
विज्ञापन
फोटो 15-जूडो व ताइक्वांडो में बांदा की पुरस्कृत पुरुष टीम। संवाद


फोटो - 16 महिला टीम को पुरस्कृत करते पुलिस अधिकारी। संवाद
-तीन दिवसीय अंतरजनपदीय 29वीं प्रयागराज जोन की पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। पुलिस लाइन में चल रही तीन दिवसीय अंतरजनपदीय 29वीं प्रयागराज जोन, की पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया।
समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण पूरे समर्पण, अनुशासन और खेलभावना के साथ सहभागिता करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न मार्शल आर्ट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो (पुरुष एवं महिला) तथा ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला) टीम प्रतियोगिताओं में बांदा टीम विजेता रही। कराटे (पुरुष एवं महिला) टीम प्रतियोगिताओं में फतेहपुर टीम विजेता रही। पेंचक सिलाट (पुरुष) एवं वुशु (पुरुष) टीम प्रतियोगिताओं में बांदा टीम विजेता रही। जबकि पेंचक सिलाट (महिला) एवं वुशु (महिला) टीम प्रतियोगिताओं में प्रयागराज टीम विजेता रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed