{"_id":"6a35886c977e4ec2380fbe15","slug":"beaten-for-refusing-to-change-testimony-accused-of-an-obscene-act-banda-news-c-212-1-bnd1007-148558-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गवाही बदलने से मना किया तो पीटा, अश्लील हरकत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गवाही बदलने से मना किया तो पीटा, अश्लील हरकत का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरैनी। गिरवां थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार लोगों पर गवाही बदलने का दबाव बनाने, मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि गत तीन मई की शाम वह खेत से भूसा लेकर घर लौट रहीं थीं। उसी दौरान रास्ते में गांव के ही केशव, गौरव, निखिल और सौरभ ने उन्हें रोक लिया। एक पुराने मामले में उनसे गवाही बदलने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने पकड़कर अश्लील हरकत कीं।
विज्ञापन
शोर सुनकर कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में थानाप्रभारी गिरवां सुरेश सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपियों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन