{"_id":"6a1c7ff150c59ffd0b02ba93","slug":"bhavishya-jyoti-2026-meritorious-students-honoured-guests-urged-to-dream-big-banda-news-c-212-1-bnd1018-147485-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति 2026 : मेधावियों का सम्मान, बोले अतिथि बड़ा सपना देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति 2026 : मेधावियों का सम्मान, बोले अतिथि बड़ा सपना देखें
विज्ञापन
फोटो- 21 दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम कुमार धर्मेंद्र व विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम भविष्य ज्योति 2026 के तहत जिले के उन होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि गांव, विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मंच से वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, किसान नेता जयराम सिंह व श्याम कुमार जड़िया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सफलता किसी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और धैर्य का प्रतिफल होती है।
किसान नेता जयराम सिंह ने कहा कि जीवन में हमेशा बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। छोटे लक्ष्य अक्सर सीमित उपलब्धियां देते हैं, जबकि बड़े सपने इंसान को अपनी पूरी क्षमता के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि मेहनत और ईमानदारी साथ हो तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल और सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं संत कृपाल विधि महाविद्यालय के निदेशक यश शिवहरे ने बच्चों को बताया कि जीवन आगे बढ़ने के लिए इंटर के बाद सही मार्गदर्शन देने की बात पर जोर दिया। यहां इन्वेंटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के निदेशक आदित्य जड़िया, सौरभ चंद्र गुप्ता, डॉ. अर्चना भारती, पं. सारंगधर द्विवेदी, सुनील सक्सेना, शिवकुमार शामिल रहे।

Trending Videos