{"_id":"6a7a055638854565f90beae0","slug":"body-of-grain-commission-agent-found-on-railway-track-banda-news-c-212-1-bnd1020-150765-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रेल ट्रैक पर गल्ला आढ़ती का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रेल ट्रैक पर गल्ला आढ़ती का शव मिला
Mon, 10 Aug 2026 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के लोहिया पुल रेल पटरी के दूसरी तरफ गल्ला आढ़ती का शव पड़ा पाया गया। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ट्रेन का धक्का लगने से मौत होना माना जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी रामनरेश गुप्ता (47) का शव सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे लोहिया पुल रेल लाइन पर पटरी के दूसरी तरफ पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिजन कोतवाली पुलिस व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच-पड़ताल की गई।
मृतक रामनरेश गुप्ता के भाई सपा नेता वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह बाबूलाल चौराहे में गल्ला आढ़त की दुकान किए थे। वर्तमान में वह दुकान में निर्माण करा रहे थे। घर में पत्नी गोमती देवी व पुत्र शुभम गुप्ता है।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि रामनरेश नशे के आदी थे। प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराकर मौत होने की संभावना लग रही है। शव जीआरपी को सौंपा गया है। सिर में चोट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।