{"_id":"6a761bac80e157987909cac6","slug":"body-of-teenage-girl-who-drowned-in-drain-found-after-15-hours-banda-news-c-212-1-sknp1006-150609-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 15 घंटे बाद मिला नाले में डूबी किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 15 घंटे बाद मिला नाले में डूबी किशोरी का शव
Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 3- मृतक आरती। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के घुसहड़ नाले में बही किशोरी का शव 15 घंटे बाद घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर बांसों में फंसा मिला। ग्रामीणों ने शव को निकालकर पुलिस को सूचना दी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव छनेहरा लालपुर निवासी देव कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री आरती (17) गांव की अन्य महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार को खेत में धान की बेड़ लगाने गई थी। वहां से वह गांव की तकरीबन 10 महिलाओं के साथ शाम करीब चार बजे लौट रही थीं।
छनेहरा लालपुर व निजामत पुरवा स्थित घुसहड़ नाले को पार करते नाले में पैर फिसल जाने से वह नाले में गिर गईं, वहां मौजूद कुछ लोगों ने 10 महिलाओं को तो नाले से बाहर निकाल लिया लेकिन आरती लापता हो गई। ग्रामीणों ने परिजन और गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने रात आठ बजे तक तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस ने रेस्क्यू रोककर सुबह तलाश करने की बात कहकर तलाश रोक दी। सुबह ग्रामीण नाले पर पहुंचे। उन्होंने नाले में तलाश शुरू की। तकरीबन साढ़े सात बजे सुबह उसका शव घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर बांसों में फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को निकालकर पुलिस को सूचना दी।
पिता ने बताया कि उसकी दो बेटियों व एक बेटा में आरती दूसरे नंबर की थी। घर में उनकी मां मंजू देवी है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मजदूरी करते हैं। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि घटना के 15 घंटे बाद शव काे बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- -- -- -- -- -
नाले में झाड़ियों में फंसा मिला महिला का शव
पैलानी (बांदा)। बारिश के पानी से उफनाए नाले के पास गई महिला का शव 24 घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला।
चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव निवासी जोगा यादव ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा यादव (35) बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव से कुछ ही दूरी पर बह रहे नाले में शौच के लिए गई थी। बहुत देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। तेज बहाव वाले नाले के पास उसकी उतरी हुई चप्पल मिलने से उसके नाले में डूब जाने की आशंका पर थाना चिल्ला पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नाले में जाल डलवा कर उसकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को भी सुबह पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से नाले पर खोजबीन की। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर रेखा यादव का मोड़ पर झाड़ियां तथा चारे के बीच शव फंसा मिला। पति जोगा यादव ने बताया कि उसके दो बेटियां व एक बेटा है।
थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका रेखा पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विजय करण यादव की चचेरी बहन थी। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान विवेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलवान सिंह, सपा नेता अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -
उसरा नाला चेकडैम में बहे युवक का शव 20 घंटे बाद बरामद
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के उसरा नाला चेकडैम से भैंस निकालते समय गिरे युवक का शव 20 घंटे बाद शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जलालपुर देवी डेरा पथरौड़ा के पास मिला।
पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव मझींवा मथ्यू डेरा निवासी अभय (25) बृहस्पतिवार को भैंस चराने माचाहार डेरा गया था। चरवाहों ने बताया कि वहां से निकले उसरा नाला चेकडैम में उसकी भैंस चली गई। वह उसे निकालने लगा। इसी दौरान रपटे के पास उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
पूर्व प्रधान ने स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। तिंदवारी बबेरू पुलिस के साथ एनडीआरएफ को सूचना दी। 20 घंटे बाद शुक्रवार को घटना स्थल से लगभग आठ किलोमीटर दूर जलालपुर देवी डेरा पथरोड़ा के पास युवक का शव बरामद किया गया। वह सप्ताह भर पहले सूरत से गांव लौटा था।
पिता रामनरेश गांव में खेती मेहनत मजदूरी करते हैं। मां फूलकली का रो-रो कर बुरा हाल है। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)
-- -- -- -- -- --