फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Body of youth, upset over parents' quarrel, found in Ken River.

Banda News: माता-पिता के झगड़े से नाराज युवक का शव केन नदी में मिला

Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Body of youth, upset over parents' quarrel, found in Ken River.
फाेटो 7- मृतक शैलेंद्र। फाइल फोटो।
बांदा। दो दिन पहले केन नदी से छलांग लगाने वाले युवक का शव नदी में उतराता मिल गया। पुलिस ने शव को घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया है। युवक बृहस्पतिवार को माता-पिता के झगड़े से नाराज होकर घर से निकला था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छावनी स्थित पालीवाल बिल्डिंग के पास के रहने वाला शैलेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक (27) बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे घर से स्कूटी लेकर निकला था। उसने शाम करीब पांच बजे केन नदी पुल से छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन ने पुलिस को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने केन नदी में बृहस्पतिवार की देर रात तक नाव से सर्च अभियान चलाया था। इसके बाद शुक्रवार को पूरा दिन केन नदी में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन शैलेंद्र का कहीं पता नहीं चला था। शनिवार को सुबह करीब सात बजे घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर शैलेंद्र का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सुशील कुमार ने बताया कि शैलेंद्र माता-पिता के आपसी झगड़े से क्षुब्ध होकर घर से एक हजार रुपये व स्कूटी लेकर निकला था। उसने अपनी स्कूटी नदी पुल पर खड़ी की, इसके बाद नदी में छलांग लगा दी थी। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। वह मूर्ति बनाने का काम करता था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed