{"_id":"6a6648d406925eaa8e05f884","slug":"bsp-supremo-hands-over-the-reins-of-the-district-to-ramsevak-prajapati-once-again-banda-news-c-12-1-knp1100-1599533-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बसपा सुप्रीमो ने रामसेवक प्रजापति को फिर सौंपी जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बसपा सुप्रीमो ने रामसेवक प्रजापति को फिर सौंपी जिले की कमान
Sun, 26 Jul 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर पुराने और अनुभवी पदाधिकारियों पर भरोसा जताया है। महज 22 दिन बाद ही गुलाब को हटाकर रामसेवक प्रजापति को दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कई पुराने कार्यकर्ताओं की भी पार्टी में वापसी कराते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बसपा सुप्रीमो ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में संगठन के कार्यों को सही तरीके और पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ाया जाए। मंडल में काम न होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ही यह कदम उठाया गया है।
कार्यभार सौंपे जाने के बाद रामसेवक प्रजापति ने पद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ रोडवेज स्थित आंबेडकर पार्क में बैठक की। उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताया और जनता के बीच अपनी बात मजबूती से रखी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख ने पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी में सम्मान के साथ शामिल किया, जो किन्हीं कारणों से पार्टी से बाहर चल रहे थे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए, मान सिंह कुशवाहा को मुख्य मंडल प्रभारी, लल्लू प्रसाद और बलदेव प्रसाद वर्मा को मंडल प्रभारी, शिवकरन दिनकर को मंडल जोन प्रभारी, अरविंद कुमार को मंडल जोन प्रभारी को का पदभार दिया गया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से पहले पुराने नेताओं की वापसी कराकर बसपा ने अपने समीकरणों को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब देखना यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कितनी सफल होती है।