फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bullock cart damaged and bull's leg broken after collision with overloaded dumper in Kamasin.

Banda News: कमासिन में ओवरलोड डंपर की टक्कर से बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त, बैल की टूटी टांग

Wed, 24 Jun 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bullock cart damaged and bull's leg broken after collision with overloaded dumper in Kamasin.
ओवरलोड डंपर की टक्कर से घायल हुआ बैल। संवाद
बांदा। क्षेत्र में दौड़ रहे मौरंग लादे ओवरलोड ट्रकों और डंपरों से सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के मुसीवा गांव में एक मौरंग लादे ओवरलोड डंपर ने किसान की बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन



मुसीवा गांव निवासी किसान विजय करण यादव मंगलवार सुबह बैलगाड़ी में गोबर खाद लादकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दांदौ की तरफ से तेज गति से आ रहे मौरंग लादे ओवरलोड डंपर ने उनकी बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी सड़क किनारे बिखर गई और उसमें जुता दाहिनी ओर का बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान ने बताया कि हादसे में बैल के पैर की हड्डी टूट गई है, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। बैलगाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। किसान ने थाने में तहरीर देकर दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed