सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand, awaiting the monsoon, faces disappointment for now; no significant changes are expected.

Banda News: मानसून की राह तक रहे बुंदेलखंड को फिलहाल निराशा, बड़े बदलाव के आसार नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand, awaiting the monsoon, faces disappointment for now; no significant changes are expected.
फोटो - 15 छावनी चौराहे में केबिल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मानसून की राह तक रहे बुंदेलखंड को अभी फिलहाल निराशा ही हाथ लगेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान देरी की ओर संकेत कर रहा है, कितनी देरी यह भी स्पष्ट नहीं है। सरकारी अनुमान के अनुसार मानसून 15 जून से माना जाता है, लेकिन फिलहाल मानसून आने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार का दिन भी खासा गर्म रहा। अधिकतम पारा 43.8 और न्यूनतम पारा 28.5 रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का प्रतिशत और घटने से सुबह ही लू चलीं।




जून माह के तीसरे सप्ताह मंगलवार 16 जून को सुबह नौ बजे से तेज धूप और चुभन भरी गर्मी रही। दोपहर दो बजे तक अधिकतम पारा 43 डिग्री पर पहुंचा। शाम को यह 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौ किमी की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी का प्रतिशत और घटकर 27 पर पहुंच गया। इससे दिन भर लू के थपेड़े चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीषण गर्मी के चलते प्रमुख चौराहों और प्रमुख मार्गों पर दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सन्नाटा रहा। ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर रहे। सार्वजनिक स्थलों और सरकारी दफ्तरों में भी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन




मौसम में फिलहाल अभी कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं है। बुंदेलखंड में मानसून देरी से आने की संभावना है। मौसम अभी देरी का मैसेज दे रहा है, कितनी देर यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल अभी गर्मी के साथ अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।



डॉ. दिनेश शाहा



मौसम विज्ञानी, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा।



भीषण गर्मी में हुए 15 बड़े फॉल्ट, पांच से छह घंटा बिजली हुई प्रभावित



बांदा। भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे बांदा में बिजली के फॉल्ट से निजात मिलती नहीं दिख रही है। रात 9:30 बजे से फॉल्ट का जो सिलसिला शुरू हुआ वह मंगलवार को दोपहर तक जारी रहा। पूरी रात बिजली की आवाजाही बनी रही। बिजली कर्मी फॉल्ट तलाश कर बनाते रहे। रात और दिन में 15 फॉल्ट हुए। पांच से छह घंटा बिजली प्रभावित रही। लगभग 30 हजार की आबादी भी प्रभावित रही।



पीली कोठी सब स्टेशन से जुड़े नगरीय क्षेत्र के पेयजल फीडर, टेलीफोन एक्सचेंज, छोटी बाजार, भूरागढ़, नवाब टैंक, कालूकुआं फीडरों में सबसे ज्यादा फॉल्ट हुए। गायत्री नगर दाल मिल के पीछे एक फेज न आने की समस्या पर पेयजल फीडर का शटडाउन लिया गया। छावनी चौराहे में केबिल में आग लगने पर टेलीफोन एक्सचेंज फीडर व स्टेशन रोड फीडर को बंद किया गया। फेज न आने की शिकायत पर छोटी बाजार फीडर बंद किया गया। खुटला मोहल्ला में फेज की शिकायत पर भूरागढ़ फीडर का शटडाउन लिया गया। शहर के सट्टन चौराहे में बिजली केबिल बदलने की वजह से अलीगंज फीडर का शटडाउन लिया गया। कालूकुआं फीडर का शटडाउन लिया गया। यहां ट्रांसफार्मर का सेक्शन काटकर गायत्री नगर फीडर से जोड़ा गया। उधर, भूरागढ़ फीडर में लाइन डालने का काम चलता रहा।




गर्मी और लोड बढ़ने से बिजली फॉल्ट हो रहे हैं, सभी फॉल्ट दुरुस्त किए जा रहे हैं, नगरीय बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।



राजीव रंजन



अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed