फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand's first industrial area to be developed at Ramsaiyya.

Banda News: रामशैय्या में बनेगा बुंदेलखंड का पहला औद्योगिक क्षेत्र

Fri, 31 Jul 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's first industrial area to be developed at Ramsaiyya.
फोटो 31 सीकेटीपी 16 इसी जमीन पर बसाया जाएगा सरदार वल्लभ भाई पटेल औद्योगिक क्षेत्र। संवाद
चित्रकूट। बुंदेलखंड क्षेत्र के जिले में रामशैय्या के पास 50 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह बुंदेलखंड का पहला और उत्तर प्रदेश का दूसरा औद्योगिक क्षेत्र होगा। इस नई पहल से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

रामशैय्या के पास हरसौली, रानीपुर खाकी व संग्रामपुर गांव में जमीन चिह्नित की गई है। इसकी रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस क्षेत्र में हिंडाल्को, एनटीपीसी, एनसीएल जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान आएंगे। साथ ही सूक्ष्म एवं लघु उद्योग भी स्थापित होंगे।
विज्ञापन

नए औद्योगिक क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, इंटरनेट सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उद्यमियों के लिए तैयार फैक्टरी शेड का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बीते तीन साल से जमीन की तलाश जिले में करीब तीन साल पहले कई व्यापारियों ने निवेश के प्रस्ताव दिए थे। हालांकि, उन्हें उद्योग स्थापना के लिए जमीन नहीं मिल पाई थी। जिला उद्योग बंधु की बैठकों में उद्यमी लगातार अलग औद्योगिक क्षेत्र बनाने की मांग करते आ रहे थे। पिछले दो साल से जिला प्रशासन उपयुक्त भूमि की तलाश में जुटा था। इसके लिए सभी तहसीलों से भूमि बैंक का विवरण भी मांगा गया था।
--------------
नए औद्योगिक क्षेत्र में ये होंगी सुविधाएं
सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण से कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा होगी। इससे परिवहन लागत घटेगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
औद्योगिक क्षेत्र में कौशल विकास केंद्र, औद्योगिक इकाइयां और उत्पादों के आउटलेट भी बनेंगे। यहां युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिकी, वाहन उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा जैसे उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा नवउद्यमों को बढ़ावा मिलेगा।

---
वर्जन
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बनने तलाशी गई है। अब प्रस्ताव तैयार कर उसे शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही वहां पर कार्य शुरू होगा। औद्योगिक क्षेत्र बनने से युवाओं को प्रशिक्षण व काम के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed