{"_id":"6a6e2c259ff18725c00e26b4","slug":"bus-trailer-collision-nine-injured-banda-news-c-215-1-aur1007-134462-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बस-ट्रेलर की टक्कर, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बस-ट्रेलर की टक्कर, नौ घायल
Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा मैकी मोड के पास देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से चित्रकूट आ रही बांदा डिपो की रोडवेज बस की गिट्टी लदे ट्रेलर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर समेत नौ लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बस ढलान पर थी तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मारी। पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी रामनगर और जिला अस्पताल पहुंचाया। फतेहपुर के ललौली कोरा कनक गांव निवासी बस चालक अनिल सिंह और बांदा शहर की निवासी परिचालक स्नेहलता को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इनके अलावा घायलों में आशीष सिंह, राजाराम, शिवमंगल, बलराम सिंह, अमित कुमार, हरीओम और नीतू केशरवानी शामिल हैं। टक्कर के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। क्रेन की मदद से बस और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)