{"_id":"6a68eaa9dda104420a0131d1","slug":"car-hits-two-brothers-on-a-bike-younger-one-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-150174-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवार दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, छोटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवार दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, छोटे की मौत
Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13- मृतक दिलीप। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ढाबे में खाना खाकर बाइक से जा रहे दो भाइयों को कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को रात में जिला अस्पताल भेजा। यहां छोटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पचनेही निवासी भीखम सिंह (58) ने बताया कि वह अपने छोटे भाई दिलीप (32) के साथ रात करीब 12 बजे गांव पपरेंदा में एक ढाबे से खाना खाकर वापस गांव जा रहे थे। बाइक दिलीप चला रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा और पपरेंदा गांव के बीच मौरंग डंप स्थान पर सामने से आई कार की हेडलाइट पड़ने से वह कुछ देख नहीं सके और कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। गश्त पर निकली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। भाई भीखम ने बताया कि दिलीप किसानी के साथ-साथ बाहर कमाने भी जाता था। उसके एक पुत्री है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि कार की टक्कर लगने से हादसा हुआ है। बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।