{"_id":"6982414f316e7e872a0c5bf4","slug":"chief-minister-kanya-sumangala-yojana-28-thousand-daughters-benefited-banda-news-c-212-1-bnd1017-140290-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना : 28 हजार बेटियों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना : 28 हजार बेटियों को मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बांदा जिले में 28 हजार से अधिक बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 33,815 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 28,153 बालिकाओं को धनराशि भेजी जा चुकी है। यह योजना छह विभिन्न श्रेणियों में बालिकाओं के परिवारों को 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देती है।
कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर पांच हजार रुपये, प्रथम वर्ष के टीकाकरण पर दो हजार रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर तीन हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश पर तीन हजार रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त, 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक, दो वर्षीय कोर्स या अन्य डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को सात हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।
योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को मिलता है। एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जा सकता है, बशर्ते परिवार में बच्चों की कुल संख्या दो से अधिक न हो। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बांदा जिले में प्राप्त शेष आवेदनों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जा रही है और धनराशि जल्द ही खातों में भेजी जाएगी।
Trending Videos