सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the case of the death of a married woman, her brother lodged an FIR against four people including her husband.

Banda News: विवाहिता की मौत के मामले में भाई ने दर्ज कराई पति समेत चार पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 04 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the case of the death of a married woman, her brother lodged an FIR against four people including her husband.
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। गिरवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी एक विवाहिता सुमीरा की मौत के मामले में उसके भाई ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

पीड़ित सुमीरा के भाई रामप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2013 में उसकी बहन की शादी गिरवां के पहाड़पुर गांव निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी में दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। शादी के बाद से ही वे दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति अनिल, ससुर शिरोमन, देवर दिनेश और सास शोभा ने सुमीरा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उसे खाना भी नहीं दिया जाता था और मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रकाश के अनुसार, वह और उसके परिजन कई बार अपनी बहन के ससुराल जाकर समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना। लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर 14 जनवरी 2026 को सुमीरा ने अपने ससुराल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज बांदा में कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed