फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chief Minister Yogi Adityanath may visit Banda on July 9 and address a public meeting.

Banda News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ जुलाई को आ सकते बांदा, करेंगे जनसभा को संबोधित

Sat, 04 Jul 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath may visit Banda on July 9 and address a public meeting.
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा और चित्रकूट का संभावित दौरा आठ और नौ जुलाई को रहेगा। जिलाध्यक्ष भाजपा के मुताबिक, मुख्यमंत्री आठ को चित्रकूट में और नौ को बांदा आएंगे। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि उनका अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है, प्रशासन ने संभावित दौरे को लेकर अंदरखाने में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को चित्रकूट में रहेंगे। रात में वहीं उनका विश्राम भी होगा और नौ जुलाई को सुबह 11 बजे वह बांदा के पंडित जेएन कॉलेज ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित गेट पर लगी रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण, पल्हरी रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के पास लगी महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा और शहर के कालू कुआं चौराहे पर लगी महारानी अंवतिबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed