{"_id":"6a27102383cdebe24502b3f8","slug":"civil-and-grp-police-became-the-charioteer-of-the-examinees-banda-news-c-212-1-bnd1017-147928-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: परीक्षार्थियों की सारथी बनी सिविल व जीआरपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: परीक्षार्थियों की सारथी बनी सिविल व जीआरपी पुलिस
Tue, 09 Jun 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
छात्र को परीक्षा सेंटर तक ले जाता पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस आरक्षी परीक्षा में शामिल होने आए हजारों अभ्यर्थियों के लिए सिविल पुलिस व रेलवे पुलिस ने सारथी का काम किया। परीक्षार्थियों को न केवल उनके केंद्र व दूरी की जानकारी दी, बल्कि ई-रिक्शा व टेंपो बैठाकर केंद्र तक पहुंचाया। रोडवेज में सिविल पुलिस व परिवहन निगम व रेलवे स्टेशन में सिविल पुलिस व जीआरपी ने सहायता केंद्र खुले रहे। यहां पर परीक्षार्थियों की हर समस्या का समाधान किया गया।
राजकीय बस स्टैंड में रविवार की शाम या रात में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए चालक-परिचालक विश्राम कक्ष खोल दिया गया था। बस स्टैंड में परिवहन निगम व सिविल पुलिस ने अलग-अलग सहायता केंद्र खोले थे। परीक्षार्थियों को न केवल केंद्र व दूरी की जानकारी दी गई। बल्कि उन्हें पुलिस व रोडवेज कर्मचारियों ने बकायदा ई-रिक्शा व टेंपो में बैठाकर परीक्षा केंद्र भेजा गया। स्टेशन इंचार्ज सुशीला ने बताया कि परीक्षार्थियों को लाने के लिए डिपो की 40 बसों को कानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर आदि स्थानों पर लगाया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षार्थियों से आधा किराया लिया गया। रविवार की शाम से अब तक 3300 परीक्षार्थियों ने रोडवेज की बसों में यात्रा की है। बताया कि कानपुर मार्ग पर एक बस के खराब होने की सूचना पर तत्काल दूसरी बस भेजी गई। परीक्षार्थियों के पीने के लिए ठंडा पानी व बैठने के लिए कुर्सी व कूलर आदि की व्यवस्था की गई थी। डिस्प्ले बोर्ड पर भी बार-बार परीक्षार्थियों के केंद्र व उसकी दूरी से अवगत कराया गया। कौन बस कहां से आई है कहां जाएगी इसका प्रसारण किया गया।
परीक्षार्थियों के लिए दो अलग टिकट काउंटर खुले
बांदा। रेलवे स्टेशन में भी सिविल व जीआरपी पुलिस ने सहायता केंद्र खोल रखे थे। परीक्षार्थियों को केंद्र व उसकी दूरी की जानकारी दी गई। परीक्षार्थियों के महिला व पुरुष दो अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए थे। टीईटी घूम-घूमकर परीक्षार्थियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर समाधान कर रहे थे। ट्रेनों की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड के अतिरिक्त एक अलग काउंटर खोलकर जानकारी दी जा रही थी। स्टेशन प्रबंधक सुधीर कुमार सुहाने ने बताया कि परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सभी श्रेणी के विश्राम कक्ष खोल दिए गए थे। वाटर फ्रीजर के अलावा पानी के घड़े रखवाए गए थे। कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर झांसी-बांदा मेमू ट्रेन के दो बंद पंखों को ठीक कराया गया। नगर पालिका ने रेलवे स्टेशन परिसर में शौचालय वाहन लग रखा था। ताकि यात्रियों को शुल्क देकर शौच न जाना पड़े। यात्रियों को जहरखुरान गिरोहों से सावधान रहने व शांति बनाए रखने की अपील की गई। चिकित्सकों ने उन्हें गर्मी को देखते हुए हल्का खाना लेने की सलाह दी गई।

छात्र को परीक्षा सेंटर तक ले जाता पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद