फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM Dashboard: Chitrakoot and Jalaun improve in development; Hamirpur slips 31 places.

सीएम डैशबोर्ड: विकास में चित्रकूट-जालौन सुधरे, हमीरपुर 31 पायदान लुढ़का

Sun, 16 Aug 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
CM Dashboard: Chitrakoot and Jalaun improve in development; Hamirpur slips 31 places.
बांदा। बुंदेलखंड के जिलों की विकास और राजस्व कार्यों की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जुलाई में स्थिति कुछ बदली है।
विज्ञापन

जून की तुलना में जुलाई की विकास रैंकिंग में बुंदेलखंड के तीन जिलों की स्थिति सुधरी है जबकि दो जिले और पीछे चले गए। सबसे बड़ा सुधार चित्रकूट का हुआ, जो 11 पायदान ऊपर पहुंचा। बांदा की रैंकिंग में भी पांच पायदान का सुधार हुआ है। वहीं हमीरपुर 31 पायदान लुढ़ककर सबसे ज्यादा पिछड़ा है।


जुलाई में हुए विकास कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में जालौन प्रदेश में 30वें, चित्रकूट 36वें, बांदा 53वें, महोबा 51वें और हमीरपुर 60वें स्थान पर रहा। जून में जालौन 39वें, चित्रकूट 47वें, बांदा 58वें, महोबा 42वें और हमीरपुर 29वें स्थान पर थे। जून और जुलाई की रैंकिंग की तुलना करें तो जालौन 39वें से 30वें स्थान पर पहुंचा है। उसकी रैंकिंग में नौ पायदान का सुधार हुआ।
विज्ञापन

चित्रकूट 47वें से 36वें स्थान पर पहुंचकर 11 पायदान ऊपर आया। बांदा भी 58वें से 53वें स्थान पर पहुंचा, यानी उसकी रैंकिंग में पांच पायदान का सुधार हुआ। इसके विपरीत महोबा 42वें से 51वें स्थान पर पहुंच गया। उसकी रैंकिंग नौ पायदान गिरी है। सबसे बड़ा बदलाव हमीरपुर में हुआ। जून में 29वें स्थान पर रहा हमीरपुर जुलाई में 60वें स्थान पर पहुंच गया। यानी जिले की रैंकिंग में 31 पायदान की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

राजस्व में जालौन और चित्रकूट ने किया बेहतर प्रदर्शन

राजस्व कार्यों की जुलाई की रैंकिंग में जालौन और चित्रकूट ने उल्लेखनीय सुधार किया है। जालौन जून में प्रदेश में 49वें स्थान पर था, जो जुलाई में 21वें स्थान पर पहुंच गया। इस तरह उसने 28 पायदान का सुधार किया। चित्रकूट भी 43वें से 23वें स्थान पर पहुंचकर 20 पायदान ऊपर आया।
वहीं हमीरपुर की राजस्व रैंकिंग जून के चौथे स्थान से गिरकर जुलाई में 11वें स्थान पर पहुंच गई। यानी सात पायदान की गिरावट हुई। महोबा 29वें से 41वें स्थान पर पहुंचा और 12 पायदान पिछड़ गया। बांदा की रैंकिंग भी 55वें से 59वें स्थान पर पहुंच गई, यानी चार पायदान की गिरावट आई।
---

दोनों रैंकिंग में किसका प्रदर्शन कैसा

जुलाई में जालौन और चित्रकूट ऐसे जिले रहे, जिनकी विकास और राजस्व दोनों रैंकिंग में सुधार हुआ। जालौन की विकास रैंकिंग नौ और राजस्व रैंकिंग 28 पायदान सुधरी। चित्रकूट की विकास रैंकिंग 11 और राजस्व रैंकिंग 20 पायदान बेहतर हुई।

बांदा की विकास रैंकिंग में पांच पायदान का सुधार हुआ लेकिन राजस्व कार्यों में चार पायदान की गिरावट आई। हमीरपुर और महोबा दोनों की विकास तथा राजस्व रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई। हमीरपुर की विकास रैंकिंग में 31 और राजस्व में सात पायदान की गिरावट हुई, जबकि महोबा विकास में नौ और राजस्व में 12 पायदान पिछड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed