{"_id":"6a46aabbe4b781e8d3051497","slug":"complaint-disruptive-elements-interfering-with-the-operation-of-the-akhada-banda-news-c-212-1-bnd1007-149149-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अखाड़ा संचालन में व्यवधान डाल रहे अराजक तत्व, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अखाड़ा संचालन में व्यवधान डाल रहे अराजक तत्व, शिकायत
Thu, 02 Jul 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में प्रदर्शन करते नौगवां गांव के ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। नौगवां गांव के अखाड़ा शीतलदार समाधि स्थल में अराजकतत्वों की ओर से अवरोध उत्पन्न किए जाने से लोगों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को गांव के करीब 50 लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
गांव के कपिलदास महंत, रामकिशोर सिंह, मिश्रीलाल, अनिल तिवारी, मइयादीन, केदारनाथ सहित अन्य ने उप जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव का अखाड़ा बहुत पुराना है। इसका संचालन हमीरपुर के महाराजा बाबा आश्रम के अधिकृत पदाधिकारियों की ओर से पूर्व परंपरा के होता रहा है। आश्रम के अंतर्गत तीन अन्य शाखाएं मुरवल में लालदास आश्रम, गहरुखेड़ा में रतनदास आश्रम और पहुर में गरीबदास आश्रम का संचालन किया जाता है। बताया कि नौगावां गांव स्थित अखाड़ा के महंत मोहनदास की मृत्यु फरवरी 2026 में हो गई थी।
इसके बाद सिसोलर गद्दी के महंत व अन्य शाखाओं के महंत और ग्राम वासियों की सहमति से मोहन दास के स्थान पर उनके वारिस रविशंकर दास को महंत बनाया गया। उनके मार्गदर्शन पर ही पूजा-पाठ व अन्य व्यवस्थाएं संचालित की जाती हैं। बताया कि मध्य प्रदेश के बम्बोरी पुरवा निवासी गौरीशंकर, गाजीपुर गांव निवासी टिढिया उर्फ पुजारीदास, सिमरदहा निवासी रामबाबू सहित अन्य लोग आश्रम में पूजा-पाठ, देख-रेख संचालन में बाधा उत्पन्न करते हैं। आए दिन आश्रम में ताला लगाने का प्रयास किया जाता है। ग्रामीणों ने अराजकतत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।