{"_id":"6a74caa292e631051e08bd66","slug":"complaint-of-physical-abuse-banda-news-c-212-1-bnd1020-150599-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सुरक्षा में तैनात गनर सिपाही पति पर शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सुरक्षा में तैनात गनर सिपाही पति पर शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नरैनी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई महिला थाने में रिपोर्ट
-पूर्व में पीड़िता ने एसपी के यहां पेश होकर गनर पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली बहुचर्चित दुष्कर्म कांड की पीड़िता की तहरीर पर उसकी सुरक्षा में तैनात गनर पति के खिलाफ शारीरिक शोषण कर उसे बेसहारा छोड़ देने की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज की गई है। पूर्व में पीड़िता के शिकायती प्रार्थना पत्र पर पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों के बीच समझाते का प्रयास किया गया था, लेकिन बात नहीं बनने पर आरोपी पति सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से शिकायत की थी कि उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनीष कुमार ने ड्यूटी के दौरान उससे जान-पहचान बढ़ाने के साथ आरोपी सिपाही ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बना लिए। मैहर मंदिर में शादी भी कर ली। इस बीच वह गर्भवती हो गई, उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद मृत्यु हो जाने पर आरोपी का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया। वह महिला को अकेला छोड़कर भाग निकला। अपनी ड्यूटी भी कटा ली। उसने पीड़िता से संपर्क के सभी रास्ते बंद कर दिए। जब पीड़िता पुलिस लाइन पहुंची तो उसने वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व में भी आरोपी के परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। जब आरोपी सिपाही के बारे में उनके माता पिता को जानकारी दी तो उन्होने भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार व उसके माता पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि पूर्व में पीड़िता और आरोपी सिपाही के बीच समझौते का प्रयास किया गया था। समझौता नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बृहस्पतिवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई है।