सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Computers are not accepting old DAC numbers, consumers are counting the days for new ones.

Banda News: पुराना डीएसी नंबर कंप्यूटर ले नहीं रहा, नए के लिए दिन गिन रहे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 06 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Computers are not accepting old DAC numbers, consumers are counting the days for new ones.
आराधना गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
बांदा। घरेलू गैस समस्या का निदान होता नहीं दिख रहा है। पुराना डीएसी नंबर कंप्यूटर ले नहीं रहा। नए डीएसी नंबर के लिए उपभोक्ताओं को दिन गिनने पड़ रहे हैं। नए डीएसी नंबर के आने पर ही सिलिंडर दिया जाएगा। उसका कोई विकल्प कंपनी व एजेंसी संचालकों के पास नहीं है। एक गैस एजेंसी में 13 मार्च से होम डिलीवरी वाले उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिली है। सिर्फ शहर की अराधना गैस एजेंसी के पास 45 सौ उपभोक्ता कतार में चल रहे हैं। एजेंसी ने अब उनके घरों में सिलिंडर पहुंचाने का काम शुरू किया है।
Trending Videos




घरेलू गैस सिलिंडर की मारामारी के बीच डिलीवरी पॉइंट से 28 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को लाइन में लगकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। पुराने आरटीओ कार्यालय के पास अराधना गैस एजेंसी डिलीवरी पॉइंट पर रविवार को भी सिलिंडर लेने वालों की लंबी कतार लगी रही। यहां 1080 सिलिंडरों की खेप आई थी। एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पास 13 मार्च से होम डिलीवरी वाले उपभोक्ताओं के यहां सिलिंडर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनकी एजेंसी में 4500 उपभोक्ता सिलिंडर के लिए लाइन पर है। उन्होंने शनिवार को 20 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं के घरों में सिलिंडर पहुंचाने का काम शुरू किया है। डिलीवरी पॉइंट पर 28 मार्च तक की बुकिंग वालों को सिलिंडर दिए जा रहे हैं। उधर, विंध्यवासिनी एजेंसी मटौंध ग्रामीण के डिलीवरी पॉइंट जिलाधिकारी कॉलोनी में रविवार को उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही।



एजेंसी संचालक समीर सिंह ने बताया कि उनके यहां 1600 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। रविवार को 140 सिलिंडरों की खेप मिली थी। वह 28 मार्च तक बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर दे रहे हैं। इसी तरह से पंडित जेएन कॉलेज में शर्मिला गैस एजेंसी डिलीवरी पॉइंट में उपभोक्ताओं की कतारें देखीं गईं। यहां बताया कि 200 सिलिंडरों की खेप आई थी।



पहली अप्रैल से नए डीएसी नंबर जेनरेट किए गए हैं। उपभोक्ता को निर्धारित 25 दिन के अंतराल में सिलिंडर मिलेगा। परेशान न हो। डिलीवरी पॉइंट के साथ-साथ गैस सिलिंडर की उपलब्धता के आधार पर होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है। हालांकि होम डिलीवरी वाले उपभोक्ताओं की लंबी सूची है।



कयामुद्दीन अंसारी



जिला पूर्ति अधिकारी, बांदा।

आराधना गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

आराधना गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

आराधना गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

आराधना गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

आराधना गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

आराधना गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed