सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   More than 50 faults were caused by the storm and rain, leaving 100,000 people without electricity for 10 hours.

Banda News: आंधी-बारिश से 50 से ज्यादा फाल्ट, 10 घंटे बिना बिजली बिलबिलाए एक लाख लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 06 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
More than 50 faults were caused by the storm and rain, leaving 100,000 people without electricity for 10 hours.
अलीगंज सट्टन चौराहे में फाल्ट देखते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर में आंधी-पानी से तकरीबन 50 फाल्ट हुए। शहर की एक लाख की आबादी 10 घंटे बिना बिजली के बिलबिला उठी। देर शाम छह बजे बाधित हुई सप्लाई, सुबह चार बजे तक बहाल हो सकी। पीली कोठी सब स्टेशन से जुड़ा टेलीफोन और अलीगंज फीडर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। सट्टन चौराहे के पास तार टूट कर गिर गया। छावनी मोहल्ला स्थित एक शापिंग मॉल के पास लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई।
Trending Videos


शहर को 33 केवीए पीली कोठी सब स्टेशन, नवाब टैंक, तुलसी नगर, चिल्ला रोड पावर हाउस, संकट मोचन व भूरागढ़ सब स्टेशनों से सप्लाई दी जाती है। आंधी-बारिश से सबसे ज्यादा पीली कोठी सब स्टेशन प्रभावित हुआ। पीली कोठी से जुड़े, मर्दन नाका, टेलीफोन, महेश्वरी देवी, स्टेशन रोड, छोटी बाजार, अलीगंज फीडर की बिजली प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज मोहल्ला स्थित सट्टन चौराहे में बिजली का तार टूटकर गिरने से अलीगंज फीडर बंद करना पड़ा। इसी तरह से छावनी मोहल्ले में शापिंग मॉल के पास लगे ट्रांसफार्मर में बिजली गिरने से फीडर बंद किया गया। स्टेशन रोड फीडर में ब्रेक डाउन लिया गया। अलीगंज फीडर में देर रात काम चलता रहा। यहां के उपभोक्ता आधी रात के बाद सो सके।
इस बीच अलीगंज फीडर के बाद टेलीफोन फीडर पर फाल्ट आने पर काम शुरू हो सका। टेलीफोन फीडर का फाल्ट आधी रात के बाद मिला। यहां जंपर टूटने से सप्लाई बाधित रही। रात एक बजे के करीब टेलीफोन फीडर चेक करने के लिए फाल्ट के कारण मेन सप्लाई ट्रिप हो गई। रात डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच चमड़ा मंडी में ट्रांसफार्मर में फ्यूज बांधने टीम लगी रही। लगभग दो बजे पीली कोठी के सभी फीडरों को बहाल किया गया। टेलीफोन फीडर पर रात दो बजे के बाद भी काम चलता रहा। सुबह चार बजे टेलीफोन फीडर और अलीगंज फीडर बहाल हो सके।
-----------------

आंधी और बारिश की वजह से हुए फाल्टों से बिजली आपूर्ति बाधित रही है। रात भर टीम पेट्रोलिंग में रही। सभी फाल्टों को दुरूस्त कर सप्लाई बहाल कराई गई है।
- राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय खंड, बांदा।
-------------

अलीगंज सट्टन चौराहे में फाल्ट देखते बिजली कर्मी। संवाद

अलीगंज सट्टन चौराहे में फाल्ट देखते बिजली कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed