फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Constable suspended for sexually exploiting woman on pretext of marriage

Banda News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में सिपाही निलंबित

Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended for sexually exploiting woman on pretext of marriage
बांदा। शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण और नकदी-जेवर हड़पने के आरोप में कांस्टेबल पवन कनौजिया को हमीरपुर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

महिला कालिंजर थाना क्षेत्र की निवासी है, जहां 2021 में पवन कनौजिया तैनात था और उनका संपर्क हुआ। सिपाही पर महिला को बंधक बनाकर यौन शोषण करने का आरोप है। वहीं महिला का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला की शिकायत पर बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद बीते मंगलवार को दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

जिसके बाद हमीरपुर पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के साथ निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सिपाही की ड्यूटी एससीएसटी न्यायालय में लगी थी। कार्रवाई करने के बाद उसे पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। वहीं आरोपी सिपाही की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से महिला की शिकायत करते उस पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed