फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Construction of 39 Annapurna buildings completed; new target set for 225.

Banda News: 39 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा, 225 का नया लक्ष्य

Sat, 04 Jul 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Construction of 39 Annapurna buildings completed; new target set for 225.
बघेलाबारी में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन। स्रोत विभाग-
बांदा। राशन कार्ड धारकों को बेहतर सुविधाएं देने और कोटे की दुकानों को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार के अन्नपूर्णा भवन (मॉडल राशन दुकान) प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी है। विभाग का अंतिम लक्ष्य सभी राशन दुकानों को सर्व सुविधायुक्त पक्के भवनों में तब्दील करने का है। इसी कड़ी में चालू वर्ष के लिए पूर्ति विभाग को कुल 225 नए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का बड़ा लक्ष्य सौंपा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 39 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन



जिले में 3,57,789 राशन कार्ड धारक हैं। चालू वर्ष में मिले 225 दुकानों के लक्ष्य को दो विभागों में बांटा गया है। पूर्ति विभाग 150 नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराएगा। मनरेगा (वीबी-जीरामजी) से 75 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद में अब तक कुल 39 सरकारी राशन दुकानों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसमें 27 मनरेगा और 12 पूर्ति विभाग ने निर्माण पूर्ण किया है।
विज्ञापन




इन मॉडल दुकानों (अन्नपूर्णा भवनों) में राशन स्टॉक रखने के लिए सुरक्षित गोदाम के साथ-साथ कार्ड धारकों के बैठने की जगह और अन्य जनसुविधाएं (जैसे जनसेवा केंद्र) भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे कई सेवाएं मिल सकें। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक निर्माणाधीन 12 दुकानों का काम अंतिम चरण में है और नए लक्ष्य के लिए जमीन के चिह्नांकन की प्रक्रिया चल रही है। 45 जगह जमीन मिल गई है। बाकी पर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जमीन चिह्नित होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि इस वर्ष 225 दुकानों के निर्माण करने का लक्ष्य दिया है। जिसके लिए जमीन का चिह्नांकन किया जा रहा है।



6 से 20 जुलाई तक बंटेगा मुफ्त राशन



राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत छह जुलाई से 20 जुलाई तक मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को समय से उठान और वितरण के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण के बाद खाद्यान्न दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के अंगूठे का मिलान नहीं हो पाएगा, उन्हें मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी कार्डधारकों से तय समय सीमा के भीतर अपना राशन लेने की अपील की है।




28 हजार से अधिक के काटे जा चुके राशन कार्ड



जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में 28 हजार से अधिक ऐसे राशन कार्ड धारक मिले हैं, जो आयकर के दायरे में आते हैं या फिर चार पहिया वाहन मालिक हैं। इन लोगों को विभाग द्वारा पहले ही नोटिस भेजी जा चुकी है कि जिले के 28 हजार लाभार्थी अपनी आय का ब्योरा जिला पूर्ति कार्यालय में आकर जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed