फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Convocation ceremony begins at the Agricultural University.

Banda News: कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव का शुभारंभ

Fri, 07 Aug 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony begins at the Agricultural University.
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12वें दीक्षांत समारोह के पूर्व दीक्षोत्सव-2026 का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

10 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल-कूद से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उद्यान महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया। वहीं, दीक्षोत्सव के समन्वयक डॉ. धीरज मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दीक्षोत्सव केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम-भावना, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय के विवेक गांधी ने प्रथम, कृषि अभियांत्रिकी के अनुज यादव ने द्वितीय तथा उद्यान के पुष्पेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग एवं स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि प्रो. जीएस पंवार, प्रो. एसवी द्विवेदी, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार चौरसिया सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दीक्षोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed