फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple jumps off Yamuna bridge following a dispute; wife dies.

Banda News: कलह के चलते दंपती ने यमुना पुल से लगाई छलांग, पत्नी की मौत

Mon, 22 Jun 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Couple jumps off Yamuna bridge following a dispute; wife dies.
मृतका सीमा। फाइल फोटो।
बबेरू (बांदा)।कलह के चलते दंपती के बीच विवाद होने पर दोनों ने यमुना में छलांग मार दी। स्थानीय लोगों व मरका पुलिस ने नदी से दोनों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन




मरका थाना क्षेत्र निवासी सीमा उर्फ दीपा (30) व पति रामलखन (35) ने सोमवार की देर शाम छह बजे कलह के चलते विवाद हो गया। दोनों घर से 1.5 किलोमीटर दूर मरका स्थित यमुना नदी पुल पहुंचे और छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने देखा तो मरका पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोग व मरका पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों को नदी से निकाल कर सीएचसी बबेरू ले गए। सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी व थाना प्रभारी सूबेदार बिंद पहुंच गए।
विज्ञापन




परिजन से घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। पति रामलखन को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पति रामलखन पावर कारपोरेशन में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को सुबह ही दिल्ली से गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच की जा रही है। उधर, उसके पति का इलाज चल जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतका सीमा। फाइल फोटो।

मृतका सीमा। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed