फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Court grants bail to POCSO Act accused.

Banda News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को न्यायालय ने दी जमानत

Wed, 29 Jul 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 29 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Court grants bail to POCSO Act accused.
बांदा। पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में जेल में निरुद्ध आरोपी मुकेश को न्यायालय ने जमानत दे दी। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रदीप कुमार मिश्रा ने सुनवाई के बाद दिया।
विज्ञापन

थाना तिंदवारी में दो मई 2024 को एक गांव निवासी पिता ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी मुकेश के खिलाफ दर्ज कराई थी। विवेचक ने मामले में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था लेकिन बाद में किशोरी ने बयान में युवक के साथ रहने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन

इन्हीं सभी बिंदुओं के आधार पर आरोपी ने न्यायालय से जमानत देने की प्रार्थना की। वह तीन दिसंबर 2025 से करीब सात माह से जिला कारागार बांदा में बंद था। न्यायालय ने मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना, मुकेश को जमानत पर रिहा करने का उचित आधार पाया और जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed