फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Delivery boy dies after sustaining head injury when bike skids.

Banda News: बाइक फिसलने से डिलीवरी बॉय के सिर में लगी चोट, जान गई

Tue, 18 Aug 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 18 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy dies after sustaining head injury when bike skids.
बांदा। नरैनी में बाइक फिसलने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। उसे सड़क पर पड़ा पाया गया था।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पनगरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि उनका भतीजा आशीष (25) सोमवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। पनगरा पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे सिर के पिछले हिस्से में चोट आई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने परिजन को सूचना दी, जिसके बाद उसे नरैनी सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस बाइक फिसलने से हादसे की आशंका जता रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आशीष नरैनी के श्रीकैफे रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी अनीता और दो बच्चे हैं। अभी 10 दिन पहले उनकी पत्नी के डिलीवरी हुई है। पिता श्याम बाबू किसान हैं। नरैनी कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed