पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for punishment of Bharat's killers; torchlight procession taken out.

Banda News: भरत के हत्यारों को सजा की मांग, निकाला मशाल जुलूस

Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for punishment of Bharat's killers; torchlight procession taken out.
मशाल जुलूस के दौरान नायब तहसीलदार को पत्र सौंपते युवा। संवाद
अतर्रा। बिहार के भोजपुर जिले के समाजसेवी भरत तिवारी की हत्या के विरोध में कस्बे के समाजसेवियों व युवाओं ने निंदा व्यक्त की। युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद व सुरक्षा की मांग की। शनिवार शाम बड़ी संख्या में कस्बे के समाजसेवी, वरिष्ठजन व युवाओं ने गौराबाबा मंदिर से गांधी चौक तक जुलूस निकाला। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश को संबोधित पत्र नायब तहसीलदार शिवदीप मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन



मशाल जुलूस के बाद सुभाष प्रतिमा पर कैंडल जलाकर भरत तिवारी को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार से हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने और दिवंगत के परिजनों को आर्थिक मदद व सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह, अधिवक्ता सूरज वाजपेयी, विवेक बिंदु तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, ध्रुव उपाध्याय, अंकुर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed