फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Devotees of Lord Shiva thronged temples on the first day of Sawan; temple premises resonated with chants of "Har-Har Mahadev."

Banda News: सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, हर-हर महादेव से गूंजे परिसर

Thu, 30 Jul 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Lord Shiva thronged temples on the first day of Sawan; temple premises resonated with chants of "Har-Har Mahadev."
शहर के बामदेव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद
बांदा कालिंजर तिंदवारी। सावन महीने के शुभारंभ पर जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भोर से ही शहर के बामदेव मंदिर, संकटमोचन मंदिर और कालिंजर के नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। 3 अगस्त को पड़ने वाले पहले सोमवार के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अलग-अलग कतारों, बैरिकेडिंग, पीने के पानी और मेडिकल हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। सावन शुरू होते ही बाजारों में पूजा सामग्री की बिक्री में उछाल आया है।
विज्ञापन


कालिंजर और तिंदवारी में उत्साह
कालिंजर में नीलकंठ महादेव के दर्शन-पूजन के साथ सावन मेला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जिले सहित आसपास के जनपदों व मप्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा दुर्ग क्षेत्र शिवमय हो उठा। तिंदवारी क्षेत्र में भी सावन का पहला दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने अपने आवास पर शिवलिंग स्थापित कर पूजा-अर्चना की और कई जगहों पर कलश यात्राएं निकालीं।

शहर के बामदेव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद

शहर के बामदेव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed