{"_id":"6a3594007e5c14094d00752e","slug":"dies-after-consuming-poison-following-an-argument-with-husband-banda-news-c-212-1-sknp1006-148577-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति से कहासुनी पर खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति से कहासुनी पर खाया जहर, मौत
Sat, 20 Jun 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। पति से घरेलू बात पर कहासुनी होने पर पत्नी ने शुक्रवार की दोपहर जहर खा लिया। परिजन विवाहिता को लेकर सीएचसी पहुंचे। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने देर शाम दम तोड़ दिया। बिसंडा के बरौली आजम गांव निवासी रामराज ने बताया कि पत्नी ज्योति (24) उसकी पत्नी से घरेलू बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। उस समय देवर अंकित भी था। कहासुनी से नाराज ज्योति ने जहर खा लिया। रामराज ने बताया कि वह मजदूरी करता है। घटना के समय परिजन चंद कदम की दूरी पर दूसरे घर में थे। उसका एक पुत्र आयुष है।
उधर, मायके पक्ष से आए कैरी गांव निवासी पिता सत्यनारायण ने बताया कि ज्योति की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। फिलहाल उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा जाएगा। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।