{"_id":"6a5e6e0dc1ee0f86a7009b75","slug":"doctors-prescribing-brand-names-instead-of-generic-salts-dm-takes-a-strict-stand-banda-news-c-12-1-knp1100-1593471-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साल्ट के बजाए डॉक्टर लिख रहे दवाओं के नाम...डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साल्ट के बजाए डॉक्टर लिख रहे दवाओं के नाम...डीएम सख्त
Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15-जन औषधि केंद्र पर निरीक्षण करते डीएम अमित आसेरी। स्रोत: प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि चिकित्सक पर्चे पर दवाओं के सॉल्ट का नाम लिखने के बजाय सीधे कंपनियों के दवाओं के नाम लिख रहे हैं। इससे मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाएं मिलने में परेशानी हो रही है।
जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सकों को कड़े आदेश जारी किए जाएं। पर्चे पर केवल दवाओं के सॉल्ट का नाम ही लिखा जाए। उन्होंने जन औषधि केंद्र संचालक को भी निर्देश दिया कि यदि कोई पर्चा दवा कंपनी के नाम के साथ आता है, तो उसकी फोटो सीयूजी मोबाइल संख्या 9454417531 पर भेजें। संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि केंद्र पर दवा वितरण की कोई क्रमबद्ध व्यवस्था नहीं थी। इससे मरीजों को दवा लेने में काफी समय लग रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने टोकन व्यवस्था लागू करने के भी निर्देश दिए।